फ़ेहरिस्त मेरी सहेली की अनोखी,
वो इशारा कर सरकाती अपनी कोहनी,
उसकी सफाई में भी शोलाकुल अनुभूति,
ना जाने कितने वेष करती वो धृति,
कभी उसके संग हुई कोई अनहोनी,
रहना जाए अब वो एकाकी सलोनी!
कातिल उसकी अदा हैं!
उससे न होती किन्तु वफा हैं...
वो तवायफ़ हैं पेशे से मगर दिली उसकी तमन्ना हैं!
बेवजह तड़पती उसकी रूह खुदसे क्यूं खफा हैं?
ढ़ल न जाए प्रकृति ने दी उसे जो काया चुस्त!
आरज़ू हैं माता पिता से रहे उसकी महफ़िल गुप्त,
उसके मन में खुदको लेकर बसा भ्रम हो लुप्त,
उम्मीद हैं उसकी इच्छाएं हो जाएं थोड़ी तृप्त,
ना रह जाएं उसके कर्मों से कहीं सब स्तब्ध!
मुझे तो उसने कर दिया हैं किन्तु नि:शब्द।
- यति
I hope you don't suffer! ✨

