लो एक तिहाई हिस्सा चार खामोशी के घंटों का!

लो ज़रा सवेरे पांच बजे अंगड़ाई,

सब्र संग खत्म करो नटखट लड़ाई,

अध्याय प्रेम का समझ नहीं पाई?

नहीं - नहीं, न करते प्यार की नपाई,

जब दूरी महसूस हो करो ज़रा तुरपाई,

हो जाएगी नज़दीकी की एहसासों से भरपाई,

ज़िद न करो थोड़ा करो अपनों की भलाई,

दिल से प्रेम उमड़ा तो ज़रा अभिव्यक्त भी करो भाई!

सात समुंदर पार हो परिवार से तो मीठी चिट्ठी में करो लिखाई!

आठ तारीख से पहले उसे डाक से भेजो,

क्यूंकि नौ को घनिष्ठ रिश्तेदार की होनी सगाई!

जल्द ही साज सज्जा की घड़ी निकट आई!

दिल ने दुआ मानो प्रभु को सुनाई,

सुखद कल्पना से आत्मा मुस्कुराई।✨



- यति