इतिहास संग सरल परिहास,

मेरे शिक्षक का सबसे अनोखा दिल में मेरे वास,

हमेशा दिलचस्पी का करते भीतर विकास,

ना लगने देते उलझनों के कयास,

व्यक्तित्व में तेज़ ,उन्हीं के झलकते निश्छल प्रयास!

समर्पण से मिटती जिज्ञासा की प्यास!

आने वाले कल में भी प्रतिपल मन में यही आस,

उन्हें गर्व हो हमारे कर्तव्य से उन्हें दें ऐसा उपहार,

विद्यार्थियों के जीवन में सुंदर कल्पना का विहार,

उन्हीं की देन,

उन्हीं का विश्वास!

दुगना हो सके हमारे परिश्रम का लघु उपन्यास,

उन्हीं से सीखा दृष्टिकोण को रखना पारदर्शिता के पास,

उनका स्वभाव सबसे लचीला एवं सबसे ही खास!


- यति

























Dedicated to my History Professor !✨:)


Because you made life worth excavating!