प्रवीणा एक बड़ी अव्वल लेखिका तो बन चुकी थीं लेकिन जीवन ने उन्हें ऐसा नज़राना पेश किया जिसमें उन्हें ऐसे अवसर में चुनाव करना था जो उन्हें या तो अवसाद देगा या अविरल स्नेह!
तो प्रवीणा अपने हृदय को एक स्पष्ट ख़त लिखती हैं,
उसका सबसे ज़रूरी अंश यहां प्रस्तुत है :
'प्रिय दिल,
तू क्या चाहता है?
थोड़ा प्यार, थोड़ी आज़ादी, थोड़ा सुकून और पल भर पूरा और खुलकर जीने का मज़ा?
तुझे थोड़ा - थोड़ा सब कुछ चाहिए ना?
तू अकेला भी रह सकता है शायद तू अकेले सारे गम भी सह सकता है, फिर भी तुझे एक यकीन चाहिए की तू अकेला नहीं है, किसी का होना तो बखूबी चाहता है पर खुदको पूरी तरह खोना भी नहीं चाहता,दावा तो करता है हौसला रखने का पर थक कर टूटता भी तो तू ही है!
कभी चार दिवारी में छिपता हुआ सब कुछ गुप्त रखना चाहता है, कभी शोहरत और प्रतिष्ठा पाने की राह चुनना चाहता है, ख़्वाब तो तू बुनते ही रहता है पर किसकी कितनी सुनना है ये नहीं जानता , कौन तुझे स्वीकार करता है , कौन तेरे साथ असल में बढ़ना चाहता है प्रगति और उद्धार के लिए इसकी परख में तू आज भी कच्चा है, अपना कौन है तेरा प्रभु के अलावा इस बात से तू अंजान है शायद सब सहना सीख गया है फिर भी तू परेशान है , क्या है भेद तुझमें इसको जानने के लिए आज भी आतुर है,
छवि तो गढ़ना चाहता है पर तप करके सार्थक व्यक्तित्व को निखारने में तू बहाने क्यों खोज लेता है ?
थोड़ी शाबाशी भी रोज़ चाहता है, दिल तू सच में अभी भी नादान है , तेरी इस नादानी का जाने क्या निदान है, तेरा हुनर बन सकता तुझ पर वरदान है बस थोड़ा सा भी किसी और के दिल को दुखाने से तुझे रहना सावधान है!
तू ये तो जान गया है की रिश्तों का चढ़ता परवान है शायद तुझे किसी जन्म की मिली प्रेम रूपी खदान है इसलिए यादों का सहारा लेता है! बहुत कुछ जानता है फिर भी मानता नहीं की तू सब जानकर भी कुछ नादान है, तू बहुत प्यारा भी है जो इस दिमाग ने तेरी सुनते रहने की ठानी है नहीं तो लिप्सा की बहुत होती मनमानी है पर तू जुदा नहीं है प्रभु से तुझे साफ रखने के लिए प्रभु ने साहित्य का उपहार दिया है तो कुछ न कुछ लिखता जा, जो भी दिखता है, महसूस करता है , कुंठा हो या करुणा तू लेखन से कीर्तिमान रचता जा।'
आप जानना चाहते है प्रवीणा क्या निर्णय लेती हैं और उस निर्णय से क्या निर्मित होता है ?
तो अपनी टिप्पणी ज़रूर लिखें और बताएं ये अंश आपको कैसा लगा! :)
धन्यवाद
आपकी
यती वंदना त्रिपाठी
सादर अभिवादन!
❤️

