हंस के तुमको कुछ सुनाया,
देखो! तुम्हारी हंसी ने फिर मेरा दिन बनाया!
थोड़ा सा तुमको चिढ़ाती हूं,
नन्ही सी बनकर फिर इठलाती हूं!
तुम्हें हल्की फुल्की बातें गुदगुदाएं,
आत्मीयता हमारे बीच सहज पनपती जाएं,
तुम्हारे मुलायम बालों को सहलाती!
तुम्हारे कानों में कुछ खुसफुसाती!
सुखद सशक्त विचार अपने अंदर रोज़ समाते!
ओ हमसफर! हम हर दिन खुदको प्रगति करता पाते,
कभी साथ करते हम निर्मल नृत्य का रियाज़,
कभी प्यारे क्रत्यो का अनोखा होता आगाज़!
जैसे पकाना हों संग लज़ीज़ खाना!
महसूस करना हो जज़्बात जब गीत हो कोई पुराना,
वर्णन करना हों भावनाओं का भेद,
या समझना हो अगर कोई प्रखर पुराण या वेद,
प्रेम का भाव ऐसा जैसे मानो रंग सफेद,
सच्चा हो दिल तो मिट जाते समस्त खेद,
अभिव्यक्ति न रही हों किसी दबाव से सिमट,
जुबां या ज़हन पर ना हो कभी कोई कपट!
करते हों अनेक मुद्दो पर बेबाक होकर बात,
जानते हों साथ रह दें सकते हर चुनौती को मात,
ऐसे ही हास्य का भी रोज़ फूटे कोई नया बुलबुला!
हंसी की बौछारें छोड़ें कोई नटखट सा चुटकुला।
- यति
Laugh a little more ! :D
To the bountiful bonds ! ❤️
✨

