मेरी नन्ही सहेली संग कुछ मुझे सूझा,
किनारे बैठे समुद्र के हमनें कुछ बूझा!
बात थी लहरों की,
उन छोटी नहरों की,
जो मिलती हैं गहन सैलाब से,
कोई जुड़ती हैं फिर किसी तालाब से,
सावन संग मानो करती हो मैली होने पर पश्चाताप,
हल्की सी धूप मिले तो नन्ही बूंदे हो जाती भाप,
वैसे ही मन से लुप्त हो जाता सारा अभिमान,
समझ आता सीखते रहने से रच जाते कीर्तिमान।
- यति

