संयम से भावों को करके शांत,

प्रतिक्रिया देते कुछ देर उपरांत!

सर्वप्रधान तुम्हें मां का ममतत्व,

उनकी ज़रूरतों को देते महत्व!

सबसे प्यारी तुम्हें अपनी बहन,

उसके लिए कर लेते सब सहन!

पिता के समक्ष लेते चुप्पी बरत,

तुमसे चाहते सब वंश की बढ़त!

तुम्हें बड़े मानते निपुण संतति,

चाहते तुमसे मिले सबको गति!

तुम से सच नहीं रहता अज्ञात,

कई बार तुम हो जाते आहात!

अपेक्षा तुमसे की रहो तुम अव्वल,

निकाल लो हरेक समस्या का हल!

धनार्जन कर समृद्धि तुम लाओ!

रूठे कोई तो उसे तुम मनाओ!

भीतर तुम्हारे कितना कुछ चलता,

जी कई दफा तुम्हारा भी मचलता!

मन में ही रख लेते अनेक तुम बातें,

बिना सोएं चिंतन में काटते हो रातें!

जानते दूभर हो सकती परिस्थिति,

सदैव चौरस ना रहती मन: स्तिथि!



- यती