यूं तो चंद्र की स्थिति बदलती हर दूज,

प्रार्थना यही की तुम रहो सदा महफूज़!

चांद को तकते रह नि:शब्द सुनाई यह चाहत,

चंद देर लंबी करना दिनों को उसकी ताकत!

बेहद हसीन था ना उस रैन का भी सुयोग,

चांद को लेकिन लगता ख़ला था जोग!

तभी अर्ध रही वो अनसुनी सी इच्छा!

फिर भी हमारा मिलन कितना अच्छा!

हृदय को तुम्हारी सादगी ने था लुभाया,

आत्मन की नहीं निश्चित आयु व काया!

ना आकर्षित किया था भौतिक प्रलोभन,

सुलझती थी संग संवाद से हरेक उलझन!

केवल नैनों में डूबना हुआ था हमारा पूरा,

उसी संपर्क से खुला था सारा रहस्य अधूरा!

अब चांद की चांदनी जैसे पृथ्वी पर बिखरती,

हमारी यादों को संजोने से सीरत मेरी निखरती!

कभी पूर्णिमा सा होता व्यक्तित्व में प्रकाश,

अपरिमित प्रेम होता नैनों के समक्ष काश!

शनै: शनै: अमावस्या सी होती जब तनहाई,

रुख फिर चांद की ओर कर, तय कर यह पाई!

हमारे संग को जो कुछ भी किया था कभी भंग,

उस पर विजय पाने की स्वयं से चलती रहेगी जंग।


- यती