भूख लगी मुझे ज़ोरों से,

बैठा ऐसे ही बिना खाए भोर से!

ढूंढा मैंने कूड़ेदान जा जा कर हरेक महोल्ला!

नहीं बचा हुआ किसी ने आज कुछ डाला?

पूंछता हूं मैं खुदसे ऐसे ही सवाल,

पेट में मचा रहता हैं भूख से बवाल!

क्या नादानी हुई रब मुझसे!

क्यूं तू नाराज़ हैं सिर्फ मुझसे?

मेरे सवालों को नहीं किसी सांत्वना की आस,

बस दो वक्त का खाना मिल जाए कहीं पास!

मां ने छोड़ा साथ मेरा,

उजड़ गया तभी खुशियों का बसेरा,

पिता भी न रहते संग मेरे!

अब बस अकेलेपन में अंधेरा मुझे घेरे,

किसको बतलाऊं क्या कष्ट मेरे!

कैसे बयां करूं कहर ये गहरा!

इर्द गिर्द सिर्फ अनजाना सा पहरा,

हर जगह संप्रदाय श्रेष्ठता सिद्ध करने में लिप्त चेहरा,

किंतु मेरी नहीं हैं कोई जात पात!

नहीं बस कटती मुझसे सड़को पर ऐसे सुनसान रात,

अब सब्र का बांध कब तक नहीं टूटेगा,

अपना क्या हैं मेरा जो मुझसे छूटेगा?


- यती