यूंही दुनिया के शोर में
किसी से दिल खोल के मिलना
बिना उसे हर बात पर आंके
तनिक उसे स्वीकार कर
उसके साथ ठिठोली
थोड़ी सी शरारत
जो गुमसुम सा
उसका मुख खिल जाए!
फिर आंखों में आए चमक
वो अपना सा ही तुम्हें मानकर
तुम में खुदको कुछ ऐसे ढूंढता है
मानो अपना अक्स खोज रहा हो पानी पर
या भूली बिखरी यादें,
वो शायद यह जानता नहीं
तुम उसके मित्र तो अच्छे हो
पर ज़रूरी नहीं की उसके लिए
हर पल मौजूद रहो और खुदको भी
भूल कर अपना सब कुछ न्यौछावर कर
फिर उससे कुछ भी ना चाहो नाही कुछ मांगों,
निस्वार्थ भाव आसान नहीं
लेकिन जब तुम खुदकी ऊर्जा
और वक्त किसी को देते हो तो फिर
सारी आकांक्षाएं लालसा नहीं हो सकती
ये कहने के लिए की तुम्हें फर्क नहीं पड़ता
अच्छा जुमला हैं पर स्वाभाविक बिलकुल नहीं।
- यती

