अनमोल फरिश्तों से हुई मुलाक़ात,
इक बात की अटकी मन में फांस!
फासलों से गुज़रे वो वक़्त भी जिसमें हम साथ,
सारी बातों की चहक को लग गया विराम,
अब बदल गया सुखद सा था जो एहसास,
सांस तो हैं जुदा एक दूजे के होकर भी पास,
ना जाने क्यूं बढ़ गया बेरुखी का स्वाद,
कलम का लेकर सहारा कह रही तुम से फिर एक बार,
बेरुखी मौसम में बड़ा रही तापमान,
ये जो चुप्पी हैं , गहन इस में मेरे जज़्बात,
बेरुखी न जाने क्यूं रिश्ते को कर गई बेजान,
जान पहचान के वास्ते मिलेंगे कभी किसी बार,
कुछ विरासतें तो संग नहीं देती पहचान,
रास्ते अलग हुए तो भी भला !
गुनाह को कबूल सको ऐसी कोई वजह न,
अस्तित्व की रक्षा मंज़ूर,
चलो बेरुखी फिर कबूल!
- यति

