कुछ बुझी बुझी मैं रही,
अलविदा भी न कह सकी!
कैसे बताऊं क्या कुछ मैंने सहा?
जाने दो! अब रहने दो कुछ अनकहा...
इसलिए बात न हुई!
शायद,
कोई खामोशी घर कर गई!
फिज़ा का रंग कैसे निखरे,
जब तक हाल-ए-दिल में अधूरापन बिखरे,
आज जज़्बात तो हैं अंदर,
पर अल्फाजों की उपजाऊ जमीं हैं बंजर,
बात न हुई,
शायद,
कोई खामोशी घर कर गई!
याद बहुत आयेगी,
शायद तुम्हें भी सताएगी!
बीते लम्हें देंगे बहकने वाला सुख,
शायद परछाई में भी दिखेगा मेरा मुख,
बात न हुई,
क्योंकि
कोई खामोशी घर कर गई!
लफ्ज़ों को हमने दे दिया विराम,
काश हम भूल सकें ये तन्हाइयों वाली शाम,
ये आलम कितना अजीब!
दूर रहने की दिलों ने निकाल ली तरकीब,
हां,
लेकिन हमारी बात न हुई,
कोई खामोशी हमेशा के लिए घर कर गई!
- यति

