सब सुनकर हुई मैं थोड़ी हैरान,

नहीं यकीन किसी के मन में हो सकता बैठा शैतान,

दख़ल अंदाज कर चाहे विचलित करना तुम्हारा वर्तमान,

कोरे कागज़ पर अभिव्यक्त करो तुम अपने रूह का ज्ञान,

ना सोचो लोग क्या लगाएंगे अनुमान,

क्यूं तुम अपनी कला व कल्पना का करो बलिदान?

क्या माता पिता से लिया भूल गई वरदान,

खुदको भूल उन्होंने तुमको माना अपना जीवनदान,

रक्षा का कवच हैं उत्तम सोच रूपी प्रमाण,

कभी लगे जब विचारों में भाव चला रहे दिशाहीन बाण,

चिंतन करो, करो अवस्था का आंकलन,

फिर मनन कर हो समस्या के समाधान का मूल्यांकन,

अंत में अध्यन कर जुटाओ जिज्ञासा को क्या करें पोषण,

लुटाओं ये जग हैं विविधताओं से रौशन!


- यति


✨