एक बात बतानी थी,
हल्की सी खुशी जतानी थी,
पर कथा हो गई समाप्त,
पन्ने न बचे थे पुस्तक में पर्याप्त,
सब खत्म होकर माटी में हो गया व्याप्त,
इस घटना की गवाही देने से क्या हुआ तुम्हें प्राप्त?
क्या वो बात अब भी सुनानी हैं?
पन्ने मिले तो अल्फाज़ो की जादूगरी दिखानी हैं?
क्या हो इच्छुक तुम अब भी उतना?
भूलों मत पाठकों को दिखलायें तुम इक सपना!
उसमें लगा उन्हें बहुत कुछ अनोखा और अपना,
कलम उठाकर बंद करा दो ना फिर सबका तड़पना।।
- यति

