आशय क्या हैं आपका?

माना मुझमें महसूस करने की शक्ति आपार,

किन्तु साहस के आगे विचलित करता पूर्वाभास,

कुछ बरस पहले देखा था वृद्धा को नीरस,

तभी जागी थी ये भावी सीरत,

कभी ना छोड़ अपना इरादा,

बस रखना हैं बदलाव का माद्दा,

शांत होकर सुलझी ये गफलत,

समझा ज्योति ना रखती भेद देने में सोहबत,

उस दिन जागी थी वो वृद्धा पूरी रैन,

उसकी आंखो में था क्षमाशीलता से चैन,

आशय क्या हैं आपका?

वो छोटे बच्चे से मिली थी मैं परसो,

जिज्ञासा से था ओत‌ प्रोत,

मन उसका अबोध,

ना आए उसकी उत्सुकता में संप्रदाय से अवरोध,

माना मुझमें महसूस करने की शक्ति आपार,

किन्तु साहस के आगे विचलित करता पूर्वाभास।


- यति