माह के उन दिनों कष्ट शारीरिक,

स्वास्थ्य के पहलू अत्यंत बारीक!

आवश्यक ऐसे में अधिक ख़्याल,

व्यक्तिगत स्वच्छता की हो पड़ताल!

स्वभाव इन दिनों हल्का-सा भिन्न,

कभी उखड़ा-सा और ज़रा खिन्न!

ऐसे में ज़रूरी सेहतमंद खानपान,

भरपूर रहें पूरे दिन आपका जलपान,

अगर हो आपको बेमतलब का तनाव,

आंतरिक शांति का कीजिएगा चुनाव,

हल्का संचलन सुलभ व लाभदायक,

पूरी नींद भी आराम देने में सहायक!

समक्ष गर महावारी से जुड़ा व्यवधान,

तो संकोच का जल्द छोड़ दें प्रावधान,

भूलें नहीं आप पोषक एवं नियोजक,

अपनी सेहत की आप स्वयं प्रयोजक।


- यती