विमला आंटी का मास्क देखा?

लाल गुलाबी रंग रंगीला,

परसो चिंटू ने भी बैटमैन का लोगो मास्क पर बनवाया,

अब तो बस तकना हर मास्क का नया नया सांचा,

पर खुद ना भूलना यही बदलेगा अब समाज का ढ़ांचा!

मेरा मास्क हरा हैं, किसी का नीला,

किसी में लूप तो किसी में फीता,

अब मगरूर ना रहियो अरे ओ भैया,

जाता हैं कोविड टेस्ट में भी रुपैया!

कल रिंकी ने मास्क पर करी सुंदर कढ़ाई,

अब तो,

मुझको भी थोड़ी सजावट की धुन चढ़ आई!

पापा ने डांटा बोला चुप चाप जो हैं पहन लो उसी में भलाई,

भाई की अलग खिंचाई,बोला न पहनोगी तो हो जाएगी कार्रवाई,

हर जगह खुल रही नई नई दुकान,

छुटकी के होंठों पर भी हैं मंद मंद भीतर शरारती मुस्कान,

उसकी चुलबुली सी आंखो को हौले से इतराते देखूं,

मास्क का फ़ैशन हैं , अब लोगों को ट्रेंड जमाते देखो,

सादा ही सही एक जोड़ी इतर संभाल के ले लो!


- यति