वेदना की विषमता!

प्रकट करने की रख क्षमता,

साहस के संग बढ़ा निकटता,

शांत कर मन गर भटकता,

सत्य की पराकाष्ठा अनोखी,

अस्थाई असमंजस की अनहोनी!

ठेस पहुंचाई गर कोई बात पुरानी,

जिससे बढ़ रही केवल परेशानी,

सहम कर ना करना फिर नादानी,

अपनी सूक्ष्म दास्तां यूं ना छिपाना,

भीग जाता सोने से पहले सिराहना?

पोंछ अपनी इन नम आंखों से पानी!

खुदकी हिम्मत खुद तुझे ही जगानी,

क्यूं कोई दूजा रखे तुझपर निगरानी?

सारा त्याग मत भूल इतनी आसानी,

होने दे चाहे जग को चंद हैरानी,

अपना एक सरल सी प्यारी आदत,

कश्मकश में भी बरत सदाक़त,

ब्रह्माण करता सदैव हिफाज़त,

तीव्र रख अपने हिस्से की शराफ़त!

जुनून को अपने ज़रा भी ना झुका,

स्थिति कैसे बदले अगर परिश्रम रुका?

अभिव्यक्ति में है सारा कल्याण निहित,

मिटते नहीं अनमोल अफ़साने लिखित।



- यति





Much Love,

Much light!

:)


❤️