हम हो रहे कुछ दूर,
न जाने क्या कर रहा हमें मज़बूर!
संवाद में हैं थोड़ी कसक,
न जाने क्या रहा हैं हमें खटक,
चुपचाप खामोशी से जाएं क्या भेद गटक,
या ज़िम्मेदारियों से हम रहे पलड़ा झड़क?
न चाहती मैं शीशे सा ये नाज़ुक रिश्ता जाए चटक!
तर्क रहें कहीं संशय की वजह से भटक,
गुरूर कि गरज हैं?
जो भी हो मुझे बस यही अचरज हैं!
कल तक थे पक्ष में हालात,
आज गहन हो रहे अनुभव से जज़्बात,
आज अंतर हैं अनुमान का,
बिंदु हैं हुनर के सम्मान का,
रिश्ते में नोक झोंक लाज़मी,
सुख दुख में संग होना ही नाज़नीं।
- यति

