ज़रा थोड़ी लो खुदकी सेहत संभाल,
दिन रात माना तुम्हें जलानी मेहनत की मशाल,
आते रहते माना प्रगति के बीच कुछ नन्हे अंतराल,
सीख लो यहीं बनेंगे भविष्य में तुम्हारी मिसाल,
स्वस्थ्य दिनचर्या से संवारो अपना हाल,
खुराक़ में लो दिव्य साहित्य का उत्कृष्ट उपहार,
भेंट करो सज्जनों से जो दिला चुके तन्हाई को हार,
हर दिवस को जियो ऐसे जैसे मिला हो ये जीने अंतिम बार,
कठिन परिस्थिति में भटकाता हैं बेचैनी से दिमाग?
तो याद करों कैसे जलाती इच्छाशक्ति मन में मद्धम आग,
कला से रौशन होगा तौहीन का तल्ख तहखाना,
रास आता जिज्ञासा को कला का मनोहर बन बहलाना,
थोड़ा गुदगुदी कर अपने साथियों को भी फुसलाना,
उन संग हंसी का छोटा ही सही पर ढूंढो बहाना!
नज़दीक हैं साहिल दुआओं संग दरिया भी पार हो जाना,
भवसागर तर गए तो जागृति में अब न कोई अड़चन आना,
हां हम सब एक हैं! ना मिलना तुम अपनो संग बनकर अनजाना,
मखमली हैं ये रिश्ते इन्हें रेशम से अनवरत बुनते जाना!
- यति
✨

