सांसों से उधार कुछ सिसकियां,
मेरी याद तुम्हें दिलाती रहे हिचकियां!
खल रही मानो ख़ामोशी को भी आहट की दरकार!
क्या हैं कोई इश्क़ के नुस्खे का जानकार?
फ़रिश्ते से मिलन कब होगा क्या पता,
इस दूरी में न किसी की खता,
वक़्त के चक्र ने सिखलाया तभी मित्रता पर हमें वफ़ा ,
किन्तु हमारे केवल शांत रहने में नफा,
न जाने कैसे होंगे सात समुंदर पार!
लेकर काश! वो आए सफ़ेद मोतियों वाला हार,
मुझे उम्मीद उन्हें मिलेगा प्रेम का रूमानी अवकाश,
बार बार विचारों संग उमड़ता अनोखा सैलाब!
क्या सारे जज़्बातो पर लिख दूं इक सच्चाई की किताब?
जागृत हुए ज़मीनी दृष्टिकोण के प्रकारों से मिश्रित हैं मेरा शबाब।
- यति

