इस लोक में उपलब्ध कुछ अनूठे श्लोक!

आपको भी प्रेरित करता भीतर का आलोक?

दर्पण हैं ये, संसार को करा सकते सहजता का बोध,

संयुक्त सुविचारों को जोड़ करते हम लेखक अनुरोध,

किन्तु कला शुरूआत में होती ज़रा अबोध,

समर्पण से सीखें व्यक्ति कैसे रखना दूर क्रोध,

होते प्रतिदिन अनेक नवीन शोध,

सरल वाणी,सुलभ प्राणी,

लिखकर बना देता साहित्य को कल्याणी,

वात्सल्य से मुमकिन सुगम भविष्यवाणी,

क्यूंकि पन्ने ये जो कोरे हैं,

अद्भुत से मस्तिष्क में जो सृजनात्मक कोने हैं,

इनके होने से प्रकाश हैं सजीव,

जागृत कर सकते ये सहस्त्र पर राजीव,

आपकी दृष्टि में ही व्याप्त हैं अभिजीत,

प्रकृति में कहां हैं कुछ निर्जीव?

जैसे पत्ती का हरित रंग,

फूलों के खिलने का ढंग,

महक हो उठता समा , होती उसकी रूहानी सुगंध!

तालीम से होता जब कभी व्यक्ति मंत्रमुग्ध।



- यति


✨


Dedicated to your creative self! :) ❤️