जुनूनियत व्याप्त हर जगह,
रखना अपने लक्ष्य पर तुम निगाह!
उत्सुकता में छिपती एक लहर,
ढा रही मानो वो मन में कहर,
लेकिन शांत रखो तुम अपना चित्त,
ना समझो खुदको भय से निवृत!
समझा तुमने सब्र रख अपना दायित्व,
तभी अवसर प्राप्त करने देश का प्रतिनिधित्व!
कुछ खोने की शंका होने दो लुप्त,
संतुलित होकर जीत की हसरत करो ज़रा चुस्त!
आलस्य हुआ हैं पहले ही प्रयासों समक्ष पस्त,
हार ना मानने की ठाने सब खिलाड़ी हैं मस्त!
जीत के बाद आज़ाद रूह न होने पाएगी ध्वस्त,
अपनी ताकत की ना होने दो अबकी बार शिकस्त!
स्तिथरता के लिए भाव सभी हैं पदस्थ,
एकाग्र चित्त से लगन को परिणाम दो ज़बरदस्त!
भारत मां को करके नमन,
समर्पित करो उन्हें प्रेम के सुमन।
- यति
Feels before the victory ! ✨
वन्दे मातरम् ❤️


