जैसे कवि का भावनाओं को बुनना,
लेखक का कल्पना से कहानी में रंग भरना!
अभिनेता का किसी किरदार को चुनना,
संगीतकार का अपनी खास धुन को सुनना!
कलाकारों का हृदय होता गहन व मुलायम,
शंका की त्रुटि न हो उनके भीतर कभी कायम!
उनका अनुभूतियों पर स्वस्थ मन से सोचना,
तथा जीवन में नवीन आयामों को खोजना!
खुदकी जिज्ञासा को तनिक टटोलना,
भीतर पनप रही हर परत को खोलना!
जैसे घनिष्ठता में संवेदना अत्यंत ज़रूरी,
वैसे ही आलोचनाओं से बढ़ती नहीं दूरी!
केवल संक्षिप्त आंकलन की कमी हो पूरी,
ना रहे संकोच के चलते सूक्ष्म बातें अधूरी,
मीठी सी मुस्कान लाए वो पुरानी बचपन की लोरी,
स्याही से सजीव होती रहे जीवन की पुस्तक कोरी!
जागृत व जीवंत रहे जुनून की ज्वाला जो ना सोई!
अभिव्यक्ति से "आज़ाद" रहे अनूप किस्सागोई।
- यती
"Keep believing in yourself!"

