दुनिया का खाक़ा लोकातीत,
आंकेंगे शायद जानकर अतीत,
कैसे करते आप वक्त अपना व्यतीत?
किस चीज़ से होते अन्यथा व्यथित,
भीतर आप कितने संतुलित एवं स्थिर,
किस सुगम अनुग्रह के आप पथिक,
कुछ प्रण लिए बने रहते यूंही शातिर,
कुछ समेटते खुदको आभावों की खातिर,
प्रौढ़ता में ये स्वत: पता चल जाएगा,
किंतु आत्मबोध सदैव बल दे पाएगा,
तीव्र कष्ट समान चुभी हुई अगर सूई,
पर्याप्त नहीं ऐसी चुभन पर मुलायम रूई,
फिर विश्वासघात का घाव कैसे भरा जाए?
हर लम्हा ग़म जब ज़हर सा चढ़ता जाए,
संपूर्ण सार कष्टों का जो आपके अंदर,
हृदय ने पसीजा हुआ जो सम्मुख समुंदर!
मस्तिष्क फिर भी प्रकाश को करे अवशोषित;
क्रियात्मकता स्वाधिष्ठान को करे सहर्ष पोषित!
ध्यान से श्वास का हो हर कोशिका में आभास,
प्रकट होंगे समक्ष त्याग जो निर्मल एवं प्रभास,
मन को निर्विकार तथा शीतल शांति हो प्राप्त,
समस्त जटिलता तभी जड़ से होगी समाप्त,
महसूस हो प्रकृति के स्पंदन का मधुर आलाप,
आत्मदर्शन से सुखद मुमकिन नहीं कोई मिलाप।।
- यति

