याद मम्मी की आती हैं,
पल पल बहुत सताती हैं!
आंखें भर यूं जाती हैं,
अपने नटखट अंदाज़ पर वो हमेशा ही इठलाई हैं!
हर बार लब पर ज़िक्र उनका जैसे कोई मीठी सी मिठाई हैं!
मित्र मेरा सच्चा वो ही तो कहलाई हैं!
ऐसे संग रहती मानो मेरी ही परछाई हैं,
तकलीफ़ में उनकी तस्वीर देख फिर राहत पाई हैं,
अपनी जीत से वो हिम्मत रखना सिखलाई हैं,
रूह की चाहत कब देह का मोहताज बनी रह पाई हैं,
अक्सर मखमली सी ममता मर्म बन मन को भाई हैं,
यकीन कर यथार्थ पर ताकत पाई हैं,
वो ही साहस बन रूह में समाई हैं,
अक्सर, साथ हैं वो,पास हैं वो,
अदृश्य होकर भी मुझे अद्भुत प्रेरणा दे पाई हैं,
क्यूं आंखें फिर भी मेरी भर आईं हैं!
होता था मुझे गुमान,
मेरी मम्मी मेरा जहान!
वो हर हुनरमंद को मानती थी महान!
प्रोत्साहन से बढ़ाती थी स्वाभिमान।
अब दिल के किसी कोने में,
उनके ना होकर भी होने में,
दुनिया के इस शोर में,
तन्हाई के उस छोर पर...
अक्सर मिलती वो मुझे,
कहती भरोसा रखना हैं खुद पर तुझे।
- यति
✨
".......But with your memories, I will survive."
❤️
:)
Love and light
To the heaven! ✨

