हिंदी बोलूं या अंग्रेजी,

उर्दू में पिरो दूं अल्फ़ाज़,

या गीत के स्वरूप प्रस्तुत करूं कोई साज़,

रूह का एहसास नज़रों के परे का एहसास,

दिव्य अनुभूति से विकसित लियाक़त को क्या लिखूं खत ?

क्या बताऊं नज़रबंद ये ज़माना,

चाहे दे दूं कोई भी उलाहना,

नहीं समझ सकता कुछ खुदको ना समझने वाला,

आंखो का तारा कह कर मेरे माता पिता ने मुझे निखारा,

विकारों को त्यागकर कदम आगे जब भी बढ़ाया,

कुछ अपनों ने ही प्रगति पर भी खेद जताया,

उनको किस भ्रम ने सताया ?

न जानूं किस किस को उन्होंने अपनी रुचि अभिव्यक्त करने पर लतवाया,

हवाला देते खुदकी यात्रा का,

विरोध सहने की क्षमता वो खुद ही न परख पाया,

बेजान सूरत लिए सृष्टि को मूर्ख तकता बेचारा,

उन्नति से तुम्हारा भी जुड़ पाए नाता,

यहीं स्वर्ग और नर्क तुमने खुद बसाया।


- यति