गुलिस्तां फूलों की महफ़िल का,

लाल- रानी गुलाब़,

सुंदर पीले सूरजमुखी,

सुर्ख लाल गुड़हल,

सफ़ेद सुंदर रजनीगंधा,

अनोखे सज्जित कुमुद,


ये गुलिस्तां कितना सुशोभित,

बागवानी में पिताजी पुरोहित,

कितने प्रेम और सब्र से सींचा,

ये दरीचा सामने लग रहा जन्नत सरीखा,

फूल मुझे बहुत पसंद,

जानते तुम,


हो जाती उन्हें देखने में मैं कहीं गुम,

लगता ये फूल लेंगे धरती से गगन को चूम।


- यति


✨