अन्तर्द्वन्द आविष्कार का,

आरंभ से हो रहे चमत्कार का ,

उल्लास , एहसास , आभास ,

प्रकाश से उत्पन्न ऊर्जा का ,

चैतन्य के अहम योगदान का ,

विस्तार से विनाश का ,

फिर पुनर्निर्माण का ,

पुरातन इतिहास का ,

व्यंग , विमर्श और वात्सल्य का ,

वायु में समाहित अनुभूति का ,

अनुभूति से जागृत हर कण का ,

अनुसरण प्रगति का ,

सब्र संग खुदको तलाशने का ,

सौंदर्य को तराशने का ,

खुदके स्वप्न निखारने का ,

दायरे के परे उभरी संभावना का ,

लक्ष्य मानवता संवारने का ,

आदिकाल से प्रकृति से प्राप्त सीख का ,

जीवन को उत्सव के स्वरूप मनाने का ,

समय के साथ परिवर्तन का ,

परिवर्तन में व्याप्त स्वीकृति का ,

स्वीकृति से समझ में सुधार का ,

बोध प्रेम से सुशोभित इस क्षण का ,

आदिकाल से अलौकिक आनंद के अनुष्ठान का।


- यति