होंठों ने जो बात कही,
ख़ुशी से अश्रु की बूंद बही!
थोड़ी सी शरारत थी उसमें घुली,
जैसे सत्य को स्थायित्व की पुष्टि मिली,
समर्पण की कमसिन कली जो खिली,
नसीहत उससे कुछ नई मिली,
जैसे कुदरत को करिश्में की दरकार,
मेरे अंतर्मन की समझ लेता वो पुकार,
उसका चरित्र बड़ा निर्विकार,
सद्भावना से सुसज्जित उसके विवेकशील विचार,
उसके हृदय में जगह प्रेम की आपार,
उसको भाता हैं सहज सरल व्यवहार,
छोटी बातों में भी उसको रुचि,
स्पर्श में उसके अद्भुत शुचि,
सोच बहुत ही अभिनव हैं,
स्रोत बहुत ही निर्मल हैं!
आदतन सा हैं वो जीवन में मौजूद,
असल सुकून देता हैं उसका वजूद,
दिल को प्रणव का मिलता सबूत,
लगता वही सिर्फ मेरा मेहबूब,
नेत्रों से बातें कहता हैं,
हां, वो ज्ञान अनोखा एकत्र करता हैं!
कल्पना में भी प्रेरणा का वो चित्र,
सुगंधित मन मानो अनमोल इश्क़ का ये इत्र विचित्र।
- यति
Dedicated to the timeless bonds! :) ❤️

