प्रतिदिन तुम्हारे प्रयास,
मन में एक गहन आस,
समर्पित हो हरेक श्वास,
स्वप्न पर हो दृण विश्वास!
भय का ना हो पाए संचय,
हुनर से हो जाए परिचय!
हकीकत से बुनना ख़्वाब
इच्छाशक्ति भी हो नायाब!
धूमिल हो माया का नकाब,
आदतें त्यागों जो हों खराब!
ना हो वहम का नामों निशान,
बढ़े नज़रिए में सबके प्रति सम्मान,
क्रियान्वयन में हो हर अनूठा काम!
सुगम सुकून ना हो राहों से अनजान,
मन को दें सकारात्मकता का सुखद स्नान,
ताज़ा विचारों को वो ले सरलता से पहचान!
- यती
:)
With Love and Light! ✨❤️

