बीत गयी जो उम्र वो अब व्यर्थ सी लगती है
अगर मिले एक मौका दोबारा बीती हुई जिंदगी जीने का
तो मैं जिंदगी की शुरुआत से तुम्हारा साथ मांगूगा
नहीं मागूंगा तुमसे प्यार वफ़ाई या ये दुनियादारी के रिश्ते नाते
मैं तो बस तुमसे तुम्हारा बेमतलब का साथ मांगूंगा
तुम्हें हासिल करने का कोई इरादा तो नहीं है
पर जिंदगी के सफर में तुम्हारे साथ होना है
और तुम जो अब मिले हो मुझे
अब बाकी की जिंदगी तुम्हारे साथ ही जीना है।

