मैं ख़ुद से कब का पराया हो गया,
वक़्त का मुझ पर इक साया हो गया।
ढूँढता हूँ हर शख़्स में कोई कमी,
अपनी ही भूलों का भरमाया हो गया।
दो क़दम भी अब चलते नहीं बनता ,
जीवन की जैसे सारा ज़ाया हो गया।
वक़्त ने बख़्शे थे प्रेम के कुछ लम्हे
मेरे नाम बस वही सरमाया हो गया।
जिनसे थी अपनेपन की थोड़ी सी आस,
उनके लिए मैं महज़ किराया हो गया।
