ये "रात" गर जाग लेती मेरे साथ... तो क्या चला जाता... दुखड़ों को मेरे अंधेरे में समेट लेती तो क्या चला जाता... ताल्लुक़ात ज्यादा नहीं पुराने तुझसे... फिर भी झिझकते हैं... या कहूँ कभी कभी सिसकते हैं... इक बेनाम सा रिश्ता बना लेती तो क्या चला जाता... तू तो...बातें कर रही थी कुछ मुझसे साल की... या शायद कोई पुराने मेरे खयाल की... गर नाराज़गी को भी सन्नाटे में लपेट के टाल देती तो क्या चला जाता... पुरानी बातों में जो पड़ जाऊँ... या तेरी नींद के आगे मैं अड़ जाऊँ... फायदा तो कुछ नहीं... ये एक कायदा तो सीख जाऊँ... दर्द को गर थपकियाँ देके सुला देती तो क्या चला जाता... अब न रास्ता है नज़र में... न नज़र में कोई राह है... जैसे बीहड़ में बस एक शोर की चाह है... कहीं तो उलझा हूँ मैं ...सुलझा देती... तो क्या चला जाता... ये "रात" गर जाग लेती मेरे साथ... तो क्या चला जाता...