मैं तुम्हें वहाँ मिला, जहाँ - जहाँ गई हो तुम मैं तुम्हारे दिल में था, क्या वहाँ गई हो तुम? दुनिया से दूर जाना चाहती थी शायद वो मैंने पूछा उससे,कभी कहकशाँ गई हो तुम? मैं सर से पाँव तक लेता हूँ अपना जायज़ा खोजता हूँ और भी, जाने कहाँ गई हो तुम जहां रह गया टुकड़ा मेरे इस खिलौने का ढूंढने उसे क्या यादों!,उस मकाँ गई हो तुम? एक सवाल था तेरा और एक ख़ामोशी मेरी उन दोनों के कभी भी दरमियाँ गई हो तुम? एक तितली फूल को छेड़ के उड़ जाती हैं ठीक वैसे ही मुझे करती परेशाँ गई हो तुम मैं तुझे देखता हूँ हरएक सम्त से चलते हुए हवा हो क्या जो फ़ज़ाओं में समाँ गई हो तुम? हर दफ़ा तुम्हे महफ़ूज़ रखने की सोचता था आसानी से मेरी ग़ज़लों में पिन्हाँ गई हो तुम -यशराज