जज़्बातों को न जब्र यूँ लिखा कीजिये जज़्बातों पे क्या बीतेगी ज़रासा सोचिये

मैं उतने ही तो शेर लिख रहा हूँ उन को जितने छोड़े थे उन्होंने मेरे लिए हाशिये

लिखता रहा हूँ मैं तो, जज़्बात ग़ज़ल में बाद में जाना कि दर्द के होते है काफ़िये

कितने बचे हैं ख़त से जताने वाले इश्क़ तुम्हें बताएंगे ये सिर्फ बचे हुए डाकिये

जो साथ उनके हुआ, साथ सबके हुआ यानि कि ये ज़िन्दगी थी या थे अलमिये

उतरे हो छूने जो सतह-ए-समंदर-ए-इश्क़ मरना तो तय है,फिरभी आहिस्ता डूबिये

देख सकते है यहाँ आप, कुछ लोग बदलके खुद भी बदल देंगे, आप खुद के नज़रिये

आदमी लगा है खाने आदमी आजकल डर गए है इस बात से जंगल के भेड़िये

बहुत ही अनमने से है, बहुत ही अटपटे मुझे भाते नहीं है आजकल इंसानी रवैये -यशराज

अलमिये- tragedies