इस क़दर है ये तुमसे, कि हद से ज्यादा है तेरी आँखों का नशा मदिरा के मद से ज्यादा है

जितने भी पल देखा, तेरा चेहरा गौर सू उन  पलों का हिसाब तो अबद से ज्यादा है मेरे सवालों का जवाब मेरी ख़ामोशी में है उसकी नीम-ख़ामोशी तो रद से ज्यादा है कुछ पल बिता दें तेरे ख़म-ए-गेसू में ऐसे कि लगे मुझे, बिताए पल अहद से ज्यादा है देख कर तेरे लब, ये एहसास होता है मुझे चख लूँ जो इन्हें तो, मीठे शहद से ज्यादा है दूरियां इतनी रखी क्यों हैं दरमियां हमने तुम्हें पाने की जेहद, अब जेहद से ज्यादा है -यशराज  

अबद = Eternity

नीम-ख़ामोशी = half-silence

रद = refund, giving back, refuse

ख़म-ए-गेसू = curl of tresses

अहद = period, time

जेहद =struggle