मेरी जान अब तुम यहाँ पर रहती ही नही हो
मैं ही सहता हूँ तुम तो कुछ सहती ही नही हो
दर्द उठा है दिल में,ये सिर्फ तुम ही जानती हो
और इक तुम हो कि कुछ कहती ही नही हो
बताओ क्या कह के पुकारूँ सरिता को वहाँ
अब जहाँ पर कोई सरिता बहती ही नही हो
ख़ाक गुज़रना है उस मजनूं का इस गली से
माशूक़ जिसकी यहां पे अब रहती ही नही हो
तुमसे इक शिकायत रही है हमेशा से मुझे कि
मुझसे गिला कैसा,जब मुझे चाहती ही नही हो
इतना मजबूत कैसे बना रखा है तुमने खुदको
मैं बिखरा हूँ बिछुड़न से,तुम ढहती ही नही हो
मेरे शेर तुम पर फ़िदा होने लगे है आजकल
तुम न हो तो ये मेरी ग़ज़लें मातहती ही नही हो
-यशराज