देहरी पे गिर गया है कोई यादों से घिर गया है कोई
वादे नाराज़ है आजकल वादों से फिर गया है कोई
बहाल आया है किनारे पे सैलाब में तिर गया है कोई
मैं अधूरा महसूस करता हूँ मेरा टुकड़ा खिर गया है कोई
आज उस घर में ख़ामोशी है अपनों से भिड़ गया है कोई
ताउम्र एक कमरा खाली रहा कोई आया, फिर गया है कोई
ये मेरे निशान निशानी है कि इस रस्ते पे आखिर गया है कोई
किसी का सामान रह गया है यहाँ से मुहाजिर गया है कोई
