एक ग़ज़ल मुम्बई के नाम दर्द के समंदर उबलते है मुम्बई में लोग बमुश्किल हंसते है मुम्बई में तुम्हें आते ही मिली थी जगह क्या? हम तो छप्पर को तरसते है मुम्बई में ख्वाबों के कईं कब्रिस्तान है यहाँ पे हर सम्त से सपने मरते है मुम्बई में सब लोग लोकल को जान कहते है सब जान हथेली पे रखते है मुम्बई में सब निकलते है संवर के मंज़िल को पसीने से तरबतर पहुंचते है मुम्बई में ऊँची ऊँची इमारतें है यहां देखने को हम भी उनको बस देखते है मुम्बई में खाने को है पाव, अंडा और मछली माँ को कैसे कहे भूख सहते है मुम्बई में भरी ज़ेबें, बढ़ती हसरतें, बेवजह बैचेनी रहने वाले न जाने कैसे रहते है मुम्बई में -यशराज