एक दरख़्त का तना है,उसके पास बैठ कभी गर घर में बूढ़ा पिता है,उसके पास बैठ कभी कोई मांग मुह से फूटी हो और पूरी हुई हो पिता ही तो करता है,उसके पास बैठ कभी दफ्तर से घर आते हुए पूछता है जो फोन पे तेरे लिए क्या लाना है,उसके पास बैठ कभी गाड़ी छूट नहीं जाती है स्टेशन से जब तक,वो तुझे दूर जाते देखता है,उसके पास बैठ कभी सौ मांगे तो दो सौ,और जाते हुए फिर एक सौ जो हाथ में थमा देता है,उसके पास बैठ कभी सपने पूरे कर,बाद कम-से-कम पूछ तो उससे कि पिता कैसे जी ता है,उसके पास बैठ कभी वो कहता है,अब ज़रूरत है तेरी, रुक जा यहीं तू दो दिन में चला अाता है,उसके पास बैठ कभी 'यशराज' तेरे बड़े होने का किस्सा है पिता,जबभी पिता होना समझ आता है,उसके पास बैठ कभी -यशराज