तुमसे अपेक्षा और अपेक्षाओं से तुमको पाता हुआ मैं, आज एक प्रश्नों की शाम के साथ बैठा हूँ, शांत शिथिल से पानी मैं पाँव डाले। मैं वो सारे कठोर शब्द झाड़ना चाहता हूँ, अपने कानों से और विसर्जित करना चाहता हूँ, यहाँ जहाँ में बैठा हूँ। मुझे याद नही रहता की हमारा सम्बन्ध क्या है.... और मैं भूल से कह देता हूँ वही शब्द जो खींचते है फिर से हमें बीते हुए वक़्त की तरफ। मैं अपने हाथों को यहाँ ठंड करना चाहता हूँ, जिन्हें घंटों पकडे रख कर तुमने गर्म किया था... मैं ये सब इसलिए करना चाहता हूँ यहाँ क्योंकि अब मैं तुम्हे आगे बढ़ाना चाहता हूँ मैं दलदल महसूस करता हूँ खुद को, तुम्हारे लिए.. हाँ शायद मैं दलदल हूँ, जो खुद ही में धसा हूँ... ये सब यहां छोड़ता हूँ मैं क्यों कि ये शांत और शिथिल पानी है, यहाँ ये सब जमा रहेगा... और अगर बह गया कई, तो समझूँगा तुमतक पहुँच रहा होगा...