यथार्थ का ज्ञान हो गया अंगूर खट्टे थे और खट्टे रह गए और हमें खट्टे अंगूर ही चाहिए ! तुम सभी ने उस लोमड़ी को कितना अपमानित किया तुम सभी ने पहले ही यह प्रचारित कर दिया था अंगूर मीठे हैं और जो इसे नहीं प्राप्त कर सकता वह योग्य नहीं है !
किसी ने यह नहीं देखा लोमड़ी तो महात्मा बुद्ध की शिष्या थी !
हम भी , लोमड़ी के ही नक्शे कदम पर चलेंगे तुम्हें मुबारक हो तुम्हारे मीठे अंगूर !
