जीवन सफर में जीतना जरूरी है।
किंतु जीत ही सफलता नहीं है।।
सर्वोच्च शिखर पर जीतकर पहुंचना,
बेशक आह्लादित करता है,
किंतु उसके आगे भी जीवन होता है,
जीने के लिए, जीतने के लिए।
जीवन यात्रा में हार, पस्त करती है हौसलों को।
अंधेरे गर्तों में गिरना, हारकर,
बेशक तोड़ देता है जज्बे को।
किंतु उसके आगे भी जीवन होता है,
जीने के लिए ! जीतने के लिए !

