किसी शाम जब इश्क का दस्तूर न रहे,
बिछड़ने पर हमारा कोई कसूर न रहे, 

ताउम्र इक ज़ख्म दिल घर कर जाएगा,
वो ज़ख्म तो रहे मगर नासूर न रहे ।।

रोज़ न दिखो अपने छत और आंगन से,
तुम्हारे घर से मेरा घर इतना भी दूर न रहे ।।