तुम्हारे ही हिस्से आएगा तुम्हारा सिंदूर
साथ घूमे नहीं कई सावन के मेले
बीत जाती है महीनों की रातें अकेले
सूखी फफक के निगाहें हुई है
मुरझाई लताओं सी बाहें हुई है
यादों में तूने जो आंसू छलकाया
बादलों ने यहां पर तहलका मचाया
फिज़ाओं में टेसू सराबोश होकर
हवाओं सी सांसे मदहोश होकर
ये यादें है मानों हो गंगा के तीरे
भिगाती है पलकों को धीरे धीरे
रेल गाड़ी से ज्यों ही पुल थरथराया
लगा कोई परदेसी घर लौट आया
अकेलापन तुम्हारा , है मेरा कुसूर ,
तुम्हारे ही हिस्से आएगा तुम्हारा सिंदूर ...
