इश्क़ में जानां थे अधूरे आज मुकम्मल कर डाला ,

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....


दिल से निकाला बड़े प्यार से पलकों पर बैठाया था ,

फिर अपने खाली दिल को उसने और भी चंचल कर डाला ...


झूठ ही कहते कुछ न होगा तेरे रुखसत होने से ,

तेरी याद में आंखो को सावन का बादल कर डाला ...


बेवफा की तोहमत देकर उसने दिल से बेघर कर डाला ,

खुद को मैंने दुश्मन की आंखों का काजल कर डाला...


कहती थी मेरे जाने के सदमे तुम कैसे झेलोगे ,

दिल को यारों इन सदमों से रोज़ मुसलसल कर डाला ....