कोई ,

आसमां से कहे की बरसे ,

कोई कहे ,

इन वादियों के रूठ जाने का ,

इन नदियों के सूख जाने का ,

इन फूलों के मुरझाने का ,

इन राहों के तप जाने का ,

इन जीवों के मचलाने का ,

धूप का माथे पर भभाने का,

कोई,

आसमां को कहे की बरसे ,

कोई कहे ,

समुंदर की उफनाती लहरों का ,

धधकते कंकरीटों के शहरों का ,

बेमुश्किल बीतते इन पहरों का ,

राजधानियों में बैठे बहरों का ,

कोई ,

आसमां को

कहे की बरसे ।।