ये कोई बताए वो पुराने दिन कब आएंगे,
बिना कोई हसरत जिए हम जाएंगे,
लोग आज कल दौलत को बड़ा मानते ,
दान वाले हाथ कई खून में हैं सानते,
कृष्ण की ही बात यहां एक सत्य है ,
खाली हाथ आए थे और खाली हाथ जाएंगे।
आंखे करूं बंद तो ख़्वाब तेरे आएंगे ,
रात बीतते सब ख़्वाब टूट जाएंगे ,
उम्र गुज़र गई अच्छे दिन की आस में ,
ये कोई बताए वो पुराने दिन कब आएंगे ।
शरीर से सांस की माला टूट जाती है ,
रेत वक्त की हाथों से छूट जाती है ,
मन है अपना नियति कौन जाने है ,
हकीकत आज की कल ख़्वाब बन जाएंगे ...।।
