ये बाहें जब उसकी आदी हो रही है ,
ख़बर आई है उसकी शादी हो रही है ,
एक ख़बर की रूहें तक कांप जाएं,
लोट छाती पर मानो सांप जाए ,
आंखे सीधे होंठों से जुड़ना चाहे है ,
उसकी यादें एक साथ उमड़ना चाहे है ,
अधूरी रह गईं हसरतें, दास्तां अधूरा रह गया ,
अधूरा रह गया सफर , प्यार अधूरा रह गया ,
रो रही है आंखे तेरी यार सितमगर होगा,
भूलना चाहती हो भूल जाओ यही बेहतर होगा ,
एक ताल्लुकात से उसकी आज़ादी हो रही है ,
ख़बर आई है उसकी शादी हो रही है
